Search This Blog

Monday, 22 June 2020

पढ़िए पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के बेहतरीन अध्यापक राजीव थपलियाल जी की प्रकृति को समर्पित कविता "हरियाली धरती"


हरियाली धरती   
  .

हरे पेड़ों को कभी न काटें,
पेड़ पौधे खूब लगायें।सुंदर और आकर्षक हो वसुधा हमारी,
आओ सब मिलकर इसे खूब सजाएं।। 


हर कस्बे और नगर-शहर में,
वृक्ष खूब हंसे और मुस्करायें।आने -जाने वाले राही और पक्षी,
बैठ कर आनंदित हो जायें।।


 सर्वत्र हरी भरी हो धरती हमारी,
सुखद वातावरण बनायें।जीव - जंतु सभी निर्भय हों,
सब मधुर स्नेह बरसायें।। 


वसुंधरा पर खिलें रंग बिरंगे फूल,
मन को सदा गुदगुदायें।।रहे निर्मल सदा गगन-धरा,
सलिल-समीर बारंबार महकायें।।




प्रस्तुति -- राजीव  थपलियाल
सहायक अध्यापक गणित
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय
सुखरौ देवी कोटद्वार
पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड।
मोबाइल--7500803263

4 comments:

  1. वाह क्या बात है!!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद

      Delete
  2. शिक्षा वाहिनी पत्रिका में स्थान
    देने के लिए आपका कोटि-कोटि धन्यवाद

    ReplyDelete